Sunday, May 10, 2020

हिंदी - उपसर्ग और प्रत्यय

उपसर्ग और प्रत्यय

उपसर्ग
उपसर्ग वे शब्दांश हैं जो किसी शब्द से पूर्व लगकर उस शब्द का अर्थ बदल देते हैं या नयी विशेषता उत्पन्न कर देते हैं।
जैसे :- 
अतिक्रमण (अति+क्रमण)

हिंदी में संस्कृत भाषा से उपसर्ग
अति,अधिक ,अनु अप,अभि,अव,आ,उतर,उप,दुस/दुर,
निर/,निस्,नि, परा,परि,पत्र,प्रति,वि,सम् /सं,

कुछ उदाहरण
अत्यंत 
अतिरिक्त
अधिकार
अनुभव
अपकार
अभिमान
अवकाश
आकंठ 
उत्तम
उच्छवास
उपग्रह
दुराचार
दुस्साहस
निरपराध
निर्जन
निपात
पराजय
परिकल्पना
प्रकृति
प्रतिक्रया
विकल 
संकल्प
संसार
सुकर
अंतर्धान

हिंदी के उपसर्ग
अध ,अन,उन,औ,अव,दु,नि,पर,बिन,भर,से/सु,।
फारसी उर्दू के उपसर्ग
ऐन,कम,खुश,गैर,दर,ना,ब,बा,बुरा,बिला,से ,ला,सर,हम,हर   ।

प्रत्यय
जो शब्दांश धातु रूप या शब्दों के अंत में लगकर नये शब्दों का निर्माण करते हैं उन्हें प्रत्यय कहते हैं।
जो प्रत्यय क्रिया के मूल धातु -रूप के साथ लगकर संज्ञा और विशेषणों का निर्माण करते हैं वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे
पढ़ पढ़ाई (आई)
हिंदी के कृत प्रत्यय
अक्कड - घुमक्कड़
अन - ढक्कन
 अन्त - रटंत
आ - भूला लिखा भटका
आई - दिखाई,कमाई
आए - कमाऊ ,बिकाऊ 
आक - तैराक चालाक
आका - लड़का 
आकू - लड़ाकू
आन - मिलान
आव - बहाव
आवट - मिलावट
आहट - चिल्लाहट
इया - घटिया
ई - हंसी
ऐया - खिवैया 
औंना - खिलौना
क - लेखक 
कर - गिनकर
त - खपत
ता - बहता
 ती - गिनती 
वाई - सुनवाई

  उपसर्ग और प्रत्यय यह बड़ा सूक्ष्म विषय है हमें अध्ययन  के समय पाठ में आए  हरेक उपसर्ग और प्रत्यय घटित शब्दों की ओर सहेतुक दृष्टि से देखना चाहिए। 
हिंदी में संस्कृत मराठी अरबी फारसी और उर्दू से अनेक शब्द आए हैं । इसलिए हमें पाठ में आए प्रत्येक शब्द की उत्पत्ति व मौलिक रचना किस प्रकार की होती है यह देखना चाहिए।
और ऐसे उपसर्ग और प्रत्यय घटित शब्द अलग-अलग करके लिखना है।
ऊपर केवल संक्षिप्त जानकारी दी गई है।

https://testmoz.com/q/3238078   इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए ।

No comments:

Post a Comment

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु!

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! दि कॉन्फरन्स ऑफ चर्चेस ऑफ ख्राइस्ट इन वेस्टर्न इंडिया संस्थेचे, मिशन गर्ल्स हायस्कूल, श्रीगोंदा, ता. ...