Wednesday, May 13, 2020

हिंदी - भिन्नार्थक शब्द


भिन्नार्थक शब्द

किसी भी भाषा में आपस में मिलते जुलते शब्द होते हैं कभी एक समान तो कभी लिखावट की दृष्टि से थोड़ा फर्क रहता है लेकिन अर्थ अलग रहता है । ऐसे ही शब्द हिंदी में मराठी संस्कृत या अन्य भाषाओं से आए हैं ।हम कुछ आपस में मिलते जुलते लेकिन भिन्नार्थक शब्दों का परिचय कर लेते हैं।

जैसे:- 
आदि - वगैरह
आदी - अभ्यस्त

अर्घ - पूजा
अर्ध - आधा भेंट देने योग्य

अलि - भ्रमर 
अली - सखी

अनिष्ट - बुरा
अनिष्ठ - निष्ठाहीन

अनु - पीछे
अणु - सूक्ष्म कण

आरति - विरक्ति
आरती - दीपदर्शन

बलि - बलिदान पशु बलि 
बली - वीर बलवान

बहु - ज्यादा
बहू - पुत्रवधू

चिढ - गुस्सा
चीड़ - एक वृक्ष ,बेंत

दाई - दासी,आया
दाईं - दाहिऊ

द्वार - दरवाजा
द्वारा - जरिए मार्फत

दूत - संदेश वाहक 
द्युत - जुआ

दिन - दिवस
दीन - ‌‌गरीब

निम्नलिखित शब्दों के भिन्न-भिन्न अर्थ स्पष्ट कर लिखिए।

द्विप - हाथी
द्वीप - टापू प्रदेश

गेंडा - गन्ना
गैंडा - एक पशु

गोर - कब्र , गोरा       
गौर - विचार ,ध्यान

हरि - मेंढक , भगवान 
हरी - हरे रंग की

जल्द - तुरंत तत्काल
जलज - कमल जलजात

जाति - जाति वंश
जाती -  मालती चमेली का फूल

जानि - स्त्री
जानी - जान संबंधी प्रिय

जितना - जिस मात्रा में
जीतना - विजय प्राप्त करना

काश - अगर
कास - खांसी ,सहिजन का वृक्ष

कृत - सत्ययुग
कृत् -  प्रत्यय का नाम

कृति - कार्य काम
कृती - कुशल पुण्यात्मा

मूल - जड
मूल्य - कीमत

नष - नख
नस - नाडी

परूष - कठोर
पुरुष - नर

प्रकृत - यथार्थ
प्राकृत - एक भाषा

प्रणाम - नमस्कार
प्रमाण - सबूत

प्रथा - रीति
पृथा - अर्जुन की माता

परिणत - रूपांतरित
परिणित - विवाहित

परिणाम - फल
परिमाण - माप नाप

पलित - पहला हुआ , वृद्ध
पलीत - भूत प्रेत 

कृति कार्य
पाठ में आए आपस में मिलते जुलते लेकिन भिन्नार्थक शब्दों को छांँटकर लिखिए ।

https://testmoz.com/q/3312900  इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए।

No comments:

Post a Comment

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु!

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! दि कॉन्फरन्स ऑफ चर्चेस ऑफ ख्राइस्ट इन वेस्टर्न इंडिया संस्थेचे, मिशन गर्ल्स हायस्कूल, श्रीगोंदा, ता. ...