Tuesday, May 5, 2020

हिंदी = समानार्थी ( पर्यायवाची ) शब्द

समानार्थी ( पर्यायवाची ) शब्द
एक अर्थ को प्रकट करने वाले अनेक शब्दों को प्रर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते हैं।प्रत्येक भाषा में ऐसे शब्द हुआ करते हैं।
भाषा में एक ही शब्द का बार -बार प्रयोग करना अच्छा नहीं लगता , इसलिए समानार्थी शब्दों का ज्ञान आवश्यक है ।

नीचे दिए हुए समानार्थी शब्दों का अभ्यास कीजिए ।
१) कोमल = मुलायम  
२) उजला = सफ़ेद 
३) बाल = केश 
४) हल = समाधान 
५) नाक = नासिका 
६) प्रकाश = रोशनी 
७) पर = पंख 
8) चाँद = चंद्रमा
९) मौका = अवसर 
१०) हवा = वायु  
११) धरती = जमीन 
१२) बिजली = विद्युत 
१३) आकाश = आसमान 
१४) स्वप्न = सपना 
१५) मूल्य = कीमत 
१६) दृष्टि = नजर 
१७) सहसा = अचानक 
१८) किनारा = तट 
१९) आदर = सन्मान 
२०) निरादर = अपमान 
२१) अंधकार =  अंधेरा,तम, तिमिर
२२) अजेय = अजित,अपराजय, अपराजित
२३) अनुचर  = सेवक,दास,भृत्य,नौकर
२४) अमृत = सुधा ,पीयूष,सोम,अभी,
२५) आंँख =  दृग,लोचन, चक्षु, नेत्र, नयन, विलोचन
२६) आकाश  = अंबर गगन,नभ ,व्योम, शून्य
२७) इच्छा =  आकांक्षा,मनोरथ, कामना,चाह
२८) उद्यान = उपवन,बगीचा, बाग, वाटिका

कृतिकार्य
प्रत्येक पाठ में आए शब्द चुनकर समानार्थी शब्द लिखिए ।
समानार्थी शब्दों का संग्रह -बुक तैयार कीजिए ।

https://testmoz.com/q/3161502  इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए ।

No comments:

Post a Comment

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु!

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! दि कॉन्फरन्स ऑफ चर्चेस ऑफ ख्राइस्ट इन वेस्टर्न इंडिया संस्थेचे, मिशन गर्ल्स हायस्कूल, श्रीगोंदा, ता. ...