अनेक शब्दो के लिए एक शब्द
संक्षेप में लिखना किसी भी भाषा का एक महत्वपूर्ण गुण है।अनेक शब्दों के लिए एकही शब्द होना यह हिंदी भाषा की भी विशेषता रही है।
ऐसे कुछ उदाहरण हम देखते हैं।
१) जो करने योग्य न हो - अकरणीय
२) जिसके पास कुछ न हो - अकिंचन
३) जिसे देखा न जा सके - अगोचर
४) जिसका जन्म न हुआ हो - अजन्मा
५) जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु
६) जिसका आदि न हो- अनादि
७) खोज करनेवाला - अन्वेषक
८) बुराई के लिए प्रसिद्ध - कुख्यात
९) अपनी स्त्रियां स्वयं करनेवाला - आत्मघाती
१०) जिसका ऋण चुका दिया हो -उऋण
११) तीन माह में एक बार होनेवाला-त्रैमासिक
१२) जो पुत्र गोद लिया गया हो -दत्तक
१३) आगे की सोचने वाला - दूरदर्शी
१४) हानि को पूरा करना ----क्षतिपूर्ति
१५) साठ वर्षपूर्ति वाला उत्सव --हीरकमहोत्सव
१६) दूसरे के काम में दखल देना --हस्तक्षेप
१७) पचास वर्षपूर्ति वाला उत्सव ---स्वर्णजयंती
१८) जो सरलता से प्राप्त हो ---सुलभ
१९) सारी भूमि से संबंधित ---सार्वभौम
२०) मांस खाने वाला ---सामिष/मांसाहारी
२१) सप्ताह में एक बार होनेवाला ---साप्ताहिक
२२) एक दूसरे से संबंधित --- सापेक्ष
२३) सहन करने की शक्ति वाला ---सहिष्णु /सहनशील
२४) सर्व प्रकार की शक्तियों से संपन्न ---सर्वशक्तिमान
२५) पत्नी के साथ -----सपत्नीक
२६) सिर पर धारण करने वाला ---शिरोधार्य
२७) वीर बालकों को जन्म देने वाली ---वीरप्रसु
२८) जिस पर विश्वास किया गया हो ---विश्वस्त
२९) जिस पुरुष की पत्नी मर गई हो ----विधुर
३०) वर्ष में एक बार होनेवाला ----वार्षिक
३१) जिसे वाणी पर पूरा अधिकार हो ---वाचस्पति
३२) लेने की तीव्र इच्छा ----लिप्सा
३३) युद्ध में स्थिर रहने वाला --युधिष्ठिर
३४) युग का निर्माण करने वाला ---युगनिर्माता
३५) कम खाने वाला ---मिताहारी
३६) एक मास में एक बार होनेवाला ---मासिक
३७) मर्म को चोट पहुंचाने वाला ---मर्मांतक
३८) झाग से भरा हुआ ---फेनिल
३९) इतिहास से पहले का --प्रागैतिहासिक
४०) बुद्धि ही जिसके नेत्र हो ---प्रज्ञाचक्षु
४१) आंँख के सामने ---प्रत्यक्ष
४२) दो सप्ताह में एक बार प्रकाशित होनेवाला --पाक्षिक
४३) जिसके आर पार देखा जा सके ---पारदर्शक
कृतिकार्य
अनेक शब्दों के लिये एक शब्द -
आपको अपरिचित शब्दों को अपनी कापी में लिखकर संग्रहित करें ।
https://testmoz.com/q/3180956 इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए ।
No comments:
Post a Comment