Thursday, May 7, 2020

हिंदी - शब्दयुग्म


शब्दयुग्म

परिभाषा
हिंदी भाषा के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्रायः एक समान होता हैं। किंतु, उनके अर्थ भिन्न होते है। इन्हे 'युग्म शब्द' कहते हैं।
हिन्दी में शब्दों को समोच्चरितप्राय भिन्नार्थक शब्द'  कहते हैं। हिन्दी भाषा मात्रा, वर्ण और उच्चारण प्रधान-भाषा है। इसमें शब्दों की मात्राओं अथवा वर्णों में परिवर्तन करने से अर्थ में काफी अन्तर आ जाता है।
अतएव, वैसे शब्द, जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द होते हैं।
सुनने में समान; परन्तु भिन्न अर्थवाले शब्द ।
जैसे:- 
आप हमारे श्वजन हैं।
आप हमारे स्वजन हैं।
अगर किसी मेहमान को कहा कि 
आइए जी ,आप हमारे श्वजन हैं।
अगर वह श्वजन का अर्थ भलिभांति जानता हो तो मामला बिगड़ जाएगा।
स्वजन याने अपने नजदीकी मेहमान।और श्वजन  याने कुत्ता।

यहाँ ऐसे युग्म शब्दों की सूची उनके अर्थो के साथ दी जा रही है-

 अ.क्र. शब्द अर्थशब्द  अर्थ
 1 अंस कंधा  अंश हिस्सा
2 अँगन घर का आँगन अंगना स्त्री
3 अनिल हवा अनल आग
 4 अम्बु जल अम्ब माता, आम
 5 अथक बिना थके हुए  अकथ जो कहा न जाय
6 अध्ययन  पढ़ना अध्यापन पढ़ाना
 7 अधम नीच अधर्म पाप
 8 अली सखी अलि  भौंरा
 9 अन्त समाप्ति अन्त्य नीच, अन्तिम
 10 अम्बुज कमल  अम्बुधि सागर

  1. असन - भोजन
  2. आसन - बैठने की वस्तु
  1. अणु - सूक्ष्म कण
  2. अनु - एक उपसर्ग, पीछे
  1. अभिराम  - सुन्दर
  2. अविराम - लगातार, निरन्तर
  1. अपेक्षा - इच्छा, आवश्यकता, 
  2. उपेक्षा - निरादर
  1. अवलम्ब - सहारा
  2. अविलम्ब - शीघ्र
  1. अतुल - जिसकी तुलना न हो सके
  2. अतल -  तलहीन
  1. अचर - न चलनेवाला
  2. अनुचर - दास, नौकर
  1. अशक्त - असमर्थ, 
  2. शक्तिहीन - असक्त,विरक्त
  1. अगम -  दुर्लभ, अगम्य
  2. आगम - प्राप्ति, शास्त्र
  1. अभय - निर्भय
  2. उभय - दोनों
  1. अब्ज - कमल
  2. अब्द  - बादल, वर्ष
  1. अरि - शत्रु
  2. अरी - सम्बोधन (स्त्री लिंग के लिए)
  1. अभिज्ञ - जाननेवाला
  2. अनभिज्ञ- अनजान
  1. अक्ष  - धुरी,आस
  2. यक्ष - एक देवयोनि
  1. अवधि  - काल, समय
  2. अवधी - अवध देश की भाषा
  1. अभिहित - कहा हुआ
  2. अविहित - अनुचित
  1. अयश - अपकीर्त्ति
  2. अयस - लोहा
  1. असित - काला
  2. अशित - भोथा
  1. आकर -  खान
  2. आकार - रूप
  1. आस्तिक - ईश्वरवादी
  2. आस्तीक - एक मुनि
  1. आर्ति - दुःख
  2. आर्त्त  - चीख
  1. अन्यान्य - दूसरा-दूसरा
  2. अन्योन्य - परस्पर
  1. अभ्याश - पास
  2. अभ्यास -  रियाज/आदत
  1. आवास - रहने का स्थान
  2. आभास  - झलक, संकेत
  1. आकर -   खान
  2. आकार - रूप, सूरत
  1. आदि -  आरम्भ, इत्यादि
  2. आदी - अभ्यस्त, अदरक
  1. आरति - विरक्ति, दुःख
  2. आरती -  धूप-दीप दिखाना
  1. आभरण - गहना
  2. आमरण -  मरण तक
  1. आयत - समकोण चतुर्भुज
  2. आयात - बाहर से आना
  1. आर्त -  दुःखी
  2. आर्द्र -  गीला
  1. इत्र -  सुगंध
  2. इतर - दूसरा
  1. इति - समाप्ति
  2. ईति -  फसल की बाधा
  1. इन्दु -चन्द्रमा
  2. इन्दुर - चूहा
  1. इड़ा - पृथ्वी/नाड़ी
  2. ईड़ा - स्तुति
  1. उपकार - भलाई
  2. अपकार - बुराई
  1. उद्धत - उद्दण्ड
  2. उद्दत -  तैयार
  1. उपरक्त - भोग विलास में लीन
  2. उपरत - विरक्त
  1. उपाधि - पद/ख़िताब
  2. उपाधी -  उपद्रव
  1. उपयुक्त - ठीक
  2. उपर्युक्त - ऊपर कहा हुआ
  1. ऋत  - सत्य
  2. ऋतु - मौसम

कृति कार्य
गद्य या पद्य पाठ के अध्ययन के बाद आप ऐसा शब्दयुग्म तैयार करें।
शब्द युग्म शब्दों का संग्रह कर अपनी कक्षा में कार्डबोर्ड (चार्ट )पर अपने हस्ताक्षर में लिखकर लटकाए 

https://testmoz.com/q/3202570  इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए ।


No comments:

Post a Comment

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु!

प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! प्रवेश सुरु! दि कॉन्फरन्स ऑफ चर्चेस ऑफ ख्राइस्ट इन वेस्टर्न इंडिया संस्थेचे, मिशन गर्ल्स हायस्कूल, श्रीगोंदा, ता. ...