समोच्चारित हिंदी मराठी शब्द
हिंदी में अनेक ऐसे शब्द हैं जो लिखने बोलने और दीखने में एक समान होते हैं लेकिन वे अन्य भाषाओं से आने के कारण अलग-अलग अर्थ रखते हैं।
ऐसे अनेक शब्द हिंदी में मराठी, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी आदि भाषाओं से आए हैं । हमें इनके अर्थों में व वर्तनी में होने वाला भेद भी जानना आवश्यक होता है । ऐसे ही कुछ समोच्चारित शब्द हम शब्द संपदा के अंतर्गत देख रहे हैं।
जैसे:-
बस का हिंदी में अर्थ होता है नियंत्रण
फारसी में प्रर्याप्त
अंग्रेजी में वाहन बस
आम
एक फल
सामान्य
कम
अंग्रेजी युक्त
हिंदी में न्यून
इसी प्रकार कुछ समोच्चारित शब्द देखते हैं।
अंश - भाग
अंस - कंधा
अचल - पर्वत
अचला - पृथ्वी
अति - बहुत
इति - समाप्त
अनिल - वायु
अनल - आग
अन्न - अनाज
अन्य - दूसरा
अचर - जड़
अचिर - शीघ्र
अतल - गहरा
अतुल - काफी ,बड़ा
अधम - नीच
अधर्म - पाप
अणु - कण
अनु - पीछे
अदृश्य - गायब ,दिखाई न दे
अदृष्ट - भाग्य
अपकार - बुरा
उपकार - भला
अंत - समाप्ति
अन्त्य - अंतिम
अपेक्षा - आवश्यकता
उपेक्षा - तिरस्कार
अंबु - माता
अम्बु - जल
अवध - प्रांत का नाम
अवध्य - न मारने योग्य
आकर - खान
आकार - आकृति
रज्जु - रस्सी
ऋजु - सीधा ,सरल
लक्ष्य - उद्देश्य
लक्ष - लाख
वर्ण - रंग ,अक्षर
वरण - स्वीकार
वसन - वस्त्र
व्यसन - बुरी आदत
वारिद - मेघ
वारिधि - समुद्र
विलक्षण - विचित्र
विचक्षण - दूरदर्शी
विमर्श - आदान प्रदान
विमर्ष - क्रोध
विस्मय - हैरानी
विषमय - जहर भरा
वेश्या - गणिका
वैश्या - वैश्य की पत्नी
व्यंजन - खाद्य पदार्थ
व्यजन - पंखा (विजन सुनसान)
व्याकरण - भाषा शास्त्र
वैयाकरण - व्याकरण जाननेवाला
शाम - सायं काल
श्याम - काला ,एक नाम
शिखर - चोटी
शेखर - मस्तक
पिक - कोयल
पीक - पान की थूक
पुत - एक प्रकार का नरक
पूत - पवित्र , पुत्र
पुर - नगर
पूर - जलप्रवाह
शेर - सिंह
सेर - एक प्रकार का धान
शूक - एक प्रकार का कीड़ा
शुक - तोता
शिर - मस्तिष्क
क्षीर - दूध
शमा - चिराग, मोमबत्ती, दीया
समाॅं - समय वक्त
शील - स्वभाव, आचरण
सील - नमी , आर्द्र-
शुचि - पवित्र
सूची - तालिका
स्कंद - विनाश
स्कंध - कंधा ,भाग
सलिल - जल
सलील - सहजता से
सुकर - सहज
सूकर - सूअर
सुरभि - सुवास गंध
सुरभी - वसंत ,गाय
विजन - एकांत
वीजन - पंखा
विद - समूह ,पानी की बूंद
विंध - विंध्याचल
साई - पेशगी
साईं - ईश्वर
विना - अलावा
वीणा - एक तंतुवाद्य, बाजा
https://testmoz.com/q/3221152 इस लिंक पर जाकर परीक्षा दीजिए ।
No comments:
Post a Comment